July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* संस्था प्रमुख अविनाश यादव ने सरीसृप से संबंधित विभिन्न प्रकार की प्रमुख जानकारी की साझा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा***-पूर्व में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में जिले के सर्पमित्र संस्था के द्वारा सर्पो के संबंध में विभिन्न प्रकार की जानकारी साझा की गई, जिसमें बताया गया की सभी जीव हमारे पर्यावरण के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। खाद्य श्रृंखला की दृष्टि से सभी जीवों की अपनी अहम भूमिका होती है। जिसमें जंगल को बचाने के लिए भी सीख देते हुए कहा की जैसे हम मनुष्य अपने घरों में रहते हैं, वैसे ही जीवो का रहवास उनका घर जंगल होता है, इसलिए हमें पेड़ों को उजाड़ने से बचना चाहिए और लोगों को भी हिदायत दी जानी चाहिए की वे ऐसा ना करें। सर्पदंश होने पर कभी भी झाड़-फूँक के चक्कर में ना पड़े सीधे अस्पताल की ओर रुख करे व जिस जगह सर्प ने कांटा हो उस स्थान को हल्का पट्टी से बांधना चाहिए। जानकारी देते हुए बताया की सर्पदंश से मृत्यु होने पर 4 लाख का मुआवाजा राशि परिवारजनों की दीये जाने का भी प्रावधान है।
इस जागरूकता कार्यक्रम में रेपटाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसायटी के अध्यक्ष अविनाश यादव व उनके टीम के सदस्य विद्यासागर साहू, गौरव गर्ग, अजय साहू व प्रमोद यादव ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया एवं स्कूल के प्राचार्य राजकुमार देवांगन ने कार्यक्रम को पूर्ण कराने में अपनी अहम् भूमिका निभाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.