July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* प्रतिमा पर माल्यार्पण कर फूड फॉर हंगर के तहत की गयी खिचड़ी वितरण
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा***  लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के संस्थापक, जनक, प्रणेता लायन मेल्विन जोन्स के जन्मजयंती अवसर पर लायंस क्लब कोरबा के सदस्यों द्वारा लायंस चौक में क्लब अध्यक्ष लायन मीना सिंह के आतिथ्य में मेल्विन जोन्स की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया।
तत्पश्चात् मल्टीपल चेयरपर्सन फूड फॉर हंगर पीएमसीसी एमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल द्वारा खिचड़ी वितरण किया गया, साथ ही जोन चेयरपर्सन लायन एस.के. अग्रवाल द्वारा गरीबों में चावल वितरित किया गया। कार्यक्रम में एमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल द्वारा क्लब अध्यक्ष लायन मीना सिंह को मल्टीपल पिन से सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम लायन रविशंकर सिंह, लायन कामायनी दुबे, लायन दीपक माखीजा, लायन आनंद प्रसाद जायसवाल, लायन सत्येन्द्र वासन, एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), लायन मधु पाण्डेय, लायन शहनाज शेख, लायन कांता अग्रवाल, लायन रश्मि सिंह, लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), लायन राकेश कुमार अग्रवाल, लायन रमेश शर्मा, लायन मनमोहन यादव एवं अन्य लायन सदस्यों की उपस्थित में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.