July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सप्तदेव मंदिर में मकर संक्रांति उत्सव दिनॉक 15.01.2024 दिन सोमवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दिन प्रातः मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना कर भोग लगाया जायेगा तत्पश्चात दोपहर 12ः30 बजे से 2ः00 बजे तक खिचडी के प्रसाद का वितरण किया जायेगा।
सायं लगभग 5ः00 बजे भगवान श्री अय्यप्पा स्वामी की सीतामणी से निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा का श्री सप्तदेव मंदिर में भव्य स्वागत किया जायेगा। इस अवसर पर मलयाली समाज की 108 महिलाओ द्वारा दीप प्रज्जवलन का कार्य होगा तथा केरल से पधारे वाद्य कलाकारो द्वारा भगवान के सामने दक्षिण भारतीय वाद्य यंत्रो की मनमोहक प्रस्तुति की जायेगी जो की दर्शनीय है।
श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ने समस्त भक्तजनो से सविनय आग्रह किया है दिनॉक 15.01.2024 को मंदिर में अधिक से अधिक की संख्या में सह-परिवार पधारकर मकर संक्रांति पर्व का पुण्य लाभ अर्जित करे तथा सायं 5ः00 बजे अय्यप्पा स्वामी की शोभायात्रा का भव्य स्वागत कर पुण्य के भागी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.