July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा सीएमडी ने गेवरा खदान का लिया जायजा-दिए दिशा निर्देश


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  एसईसीएल कंपनी के सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने गेवरा प्रोजेक्ट का दौरा किया। एसईसीएल प्रबंधन ने गेवरा प्रोजेक्ट से उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया है। लक्ष्य के अनुसार रोजाना खनन करने कहा है।
सीएमडी एसईसीएल और ठेका कंपनियों की साइड तक पहुंचे। कार्य में लगी मशीनों को देखा। कर्मचारियों से बातचीत कर हौसला बढ़ाया। उत्पादन और बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। एरिया कोर टीम से उत्पादकता से जुड़े विषयों पर जानकारी ली तथा उत्पादन बढ़ाने के लिए कहा। इस अवसर पर गेवरा जीएम एस.के. मोहंती सहित प्रबंधन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.