February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा जिला नगर निगम के पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने ग्राम छुरी के निकट झोराघाट में किया वनभोज का आयोजन


* हजारों की संख्या में शामिल समर्थकों ने वनभोज का उठाया लुत्फ
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिला के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने ग्राम छुरी के निकट झोराघाट में वनभोज का आयोजन किया, जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों और समर्थकों के अलावा जिले के आम और खास लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
इस भव्य आयोजन के पीछे कोरबा लोकसभा क्षेत्र से उनकी टिकट दावेदारी के दृस्टी से भी देखा जा रहा है। हालांकि श्री लाम्बा हर साल नव वर्ष के मौके पर इस तरह का आयोजन करते आ रहे है जिसमें नगर निगम के पार्षद, अधिकारी, ठेकेदारों के अलावा हजारों की संख्या में उनके समर्थक शामिल होते हैं।
आयोजित इस वनभोज कार्यक्रम में लोगों ने तरह-तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस दौरान समर्थकों ने श्री लाम्बा के साथ फोटोग्राफी के अलावा डीजे में संगीत का भी आनंद लिया। लंच में नॉनवेज प्रेमियों के लिए खास व्यवस्था की गई थी। जिस तरह पुरुषों और महिलाओं के लिए लंच हेतु अलग-अलग स्टॉल बनाए गए थे उसी तरह वेज ओर नों वेज फ़ूड के लिए भी अलग-अलग व्यवस्था की गई थी।
इस आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कराओके में अपने मधुर संगीत की ऐसी प्रस्तुति दी जिसे सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर इस आयोजन को काफी अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.