July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा अंचल में कसौधन समाज की बैठक शारदा विहार में आहूत की गई। बैठक के मुख्य अतिथि श्रीनाथ गुप्ता राष्ट्रीय मंत्री, विशिष्ट अतिथि चित्रकेत गुप्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश अध्यक्ष की भी उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में कोरबा इकाइयों को अपने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, लगन से कार्य करने व समाज को आगे बढ़ाने के लिए चर्चा की गई। आर्थिक रूप से जो कमजोर हैं उन्हें सहयोग कर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करने कहा गया। देश हित में भी कुछ रचनात्मक कार्य चाहे पर्यावरण रक्षा का हो चाहे स्वच्छता का हो करना चाहिए।
उक्त बैठक में सर्वसम्मति से कोरबा जिला की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सचिव अशोक गुप्ता, संगठन सचिव सीताराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष हरिकेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी रमेश गुप्ता, प्रमोद (बंटी) गुप्ता, जिला जनगणना प्रभारी रमेश गुप्ता, सूरज गुप्ता को चुना गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.