July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* सबसे ज्यादा आवेदन प्रधानमंत्री आवास के लिए
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिलान्तर्गत विकासखंड करतला के तहसील मुख्यालय बरपाली में “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का करतला विकासखंड का 40वां शिविर खंड शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार पांडेय के संयोजन, अध्यक्षता जनपद सदस्य राजू खत्री, मुख्य आतिथ्य सरपंच सुमित्रा बिंझवार की उपस्थिति में आयोजित किया गया। शिविर में सैकड़ों आवेदन प्रधानमंत्री आवास के मिले। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने 110 तथा आयुर्वेद औषधालय बरपाली ने 150 मरीजों का इलाज कर दवाई दी। स्टेट बैंक को 2 आवेदन, पशु विभाग को 3, डाक विभाग 5, कृषि विभाग को 10, आधार संधारण के 2 आवेदन प्राप्त हुए। सभी का निराकरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास के आवेदन पत्र को ऊपर भेजा जावेगा।
“विकसित भारत संकल्प यात्रा” के संयोजक श्री पांडेय ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजना का लाभ मिल रहा है कि नहीं इसको पता लगाना है, साथ ही योजनाओं की जानकारी जैसे उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, नल जल योजना, खाद्यान्न की प्राप्ति, किसनों के लिए बोनस, प्रधानमंत्री सड़क योजना, जन धन खाते आदि अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है कि नहीं इसकी जानकारी देना एवं पता करना है।
शिविर में मिले आवेदनों का निराकरण करना, लोगों को लाभ दिलाना है। शिविर में “मेरी कहानी-मेरी जुबानी” के तहत लोगों ने बताया कि किन किसानों को बोनस से लाभ, स्मार्ट कार्ड से इलाज, महतारी वंदन से राशि प्राप्त होना, स्मार्ट कार्ड बनाना इससे दस लाख तक इलाज किया जा रहा है बताया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके पूर्व मां सरस्वती एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी का पूजन किया गया। विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाया था।
इस अवसर पर उप संरपच अजय सोनी, विजय पांडेय, सुखदेव कैवर्त, प्रवीण उपाध्याय, संजीव शर्मा, जीडी मिश्रा, पंच पितांबर निर्मलकर, डॉ. उदय शर्मा स्वास्थ्य अधिकारी, सोनी महिला बाल विकास विभाग, सुपरवाइजर निमा महंत, वन अधिकारी पांडेय, पटवारी सूरज दुबे, करारोपण अधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्रा व शिक्षकों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.