August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत आने वाले पसान रेंज जलके सर्किल क्षेत्र के ग्राम पनगवा में पिछले कई माह से हाथियों विचरणरत है। इस संबंध में तनेरा (जलके) के परिक्षेत्र सहायक अधिकारी अनिल कश्यप ने बताया कि अर्ध रात्रि ग्राम पनगवा निवासी गुलाब सिंह पिता रुपसाय गोंड उम्र 56 वर्ष पर उसके अरहर की बाड़ी में अचानक आकर एक दंतैल हाथी ने हमला कर दिया। हमले से उसके सीने एवं पैर में गंभीर चोटें आने की जानकारी दी जा रही है।
घटना की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने घायल को सहायता राशि दी, तथा तत्काल इलाज हेतु 108 के माध्यम से कोरबी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया गया, जहां से उसे उचित इलाज के लिए पोड़ी-उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रिफर किया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.