July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स दंतेवाड़ा गीदम राहुल आज चित्रकोट विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक विनायक गोयल बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दर्शन करने दंतेवाड़ा पहुंचे | भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने विधायक का भव्य स्वागत किया | भाजपा चित्रकोट विधानसभा के विधायक विनायक गोयल ने देवी दर्शन के साथ पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की | विनायक गोयल जो पेसे से किसान है भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता है वे पार्टी के मण्डल अध्यक्ष है और इस बार भाजपा ने श्री गोयल पर विश्वास जताते हुए उन्हें चित्रकोट विधानसभा से विधानसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाया और श्री गोयल ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज को भारी अंतर से हराकर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की जो विधानसभा चुनाव में अहम् चर्चा का विषय बना रहा | इस विधानसभा चुनाव में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा नविन विश्वकर्मा चित्रकोट विधानसभा के प्रभारी भी रहे इसलिये दंतेवाड़ा के कार्यकर्ताओ में भी श्री गोयल की जीत को लेकर काफी उत्साह रहा एवं श्री गोयल का दंतेवाड़ा के कार्यकर्ताओ से भी जमीनी स्तर के नेता होने के कारण एक विशेष लगाव रहा है | चित्रकोट विधानसभा के विधायक विनायक गोयल ने भाजपा गीदम मण्डल अध्यक्ष राजेश कश्यप के घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से मुलाकात भी किया | इस दौरान नविन विश्वकर्मा,धीरेन्द्र प्रताप,दुर्गा सिंह चौहान,राकेश कुशवाहा,मनीष सुराना,मण्डल अध्यक्ष राजेश कश्यप,राजा गुप्ता,रामु नेताम,श्रवण कड़ती,अनिल जॉर्ज,श्याम सिंह,राहुल असरानी,कुणाल ठाकुर,ममता गुप्ता,सरपंच उमेश कश्यप,रजनीश सुराना,सुजीत ठाकुर,साजन सिंह,दिनेश कौशल,वीरेश मिश्रा,चन्दन ध्रुव,निखिल नाग,शम्भू यादव,बृजेश राणा,शिव,राजेंद्र स्वाई,हरमिंदर सिंह,अनीश जार्ज,शैलेन्द्र सिंह,अमित अधिकारी, रोशन शर्मा,नीरज शर्मा एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.