August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले में स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल गोढ़ी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना 7 दिवसीय विशेष शिविर ग्राम चाकामार में लगाया गया। जहां प्रतिदिन रात्रि 8 से 10:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शिविरार्थियों द्वारा किया जाता था। छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम को देखने ग्रामीण जनों की भी भारी उपस्थिति रही।

इसी कड़ी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कोरबा के युवा कवि डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा, डीकेश्वर साहू बालको, पुष्पा शांडिल्य कोरबा, बलराम राठौर रजगामार ने अपनी प्रस्तुति दी, उक्त कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा ने किया।
कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे और देर रात तक कार्यक्रम का आनंद उठाया। इस अवसर पर आमंत्रित कवियों को श्रीफल, शाल, पेन, बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत सरपंच जिला पंचायत सदस्य, आर.पी. सिदार, चैन सिंह मरकाम, नूतन आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.