July 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* पिकअप वाहन के साथ 51 बोरी धान किया गया जप्त
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले में कोरबी पुलिस के द्वारा अवैध धान परिवहन के आरोप में सख्त कार्यवाही की गयी है। बताया जा रहा हैं की पुलिस ने पिकअप वाहन के साथ 51 बोरी धान को जप्त किया है।
कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा नए वर्ष के मध्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी कोरबी अफसर खान के नेतृत्व में कोरबी पुलिस ने धान के अवैध परिवहन पर कार्यवाही की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बज्रपुरी से कोरबी लाकर धान खपाने का प्रयास किया जा रहा है। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर कोरबी चौकी के द्वारा घेराबंदी कर पिकअप वाहन में लोड धान 51 बोरी वजनी 20 क्विंटल धान जप्त किया। वाहन स्वामी चालक को भी पकड़ा गया है। वाहन स्वामी चालक द्वारा उक्त धान के परिवहन संबंधी कोई कागजात नही होना बताया। वर्तमान में शासन द्वारा किसानों से धान खरीदी किया जा रहा है। संभवतः उक्त धान को अनावेदक द्वारा अफरा-तफरी करने के उद्देश्य से ग्राम बचरा से कोरबी लाकर खपाया जाने का संदेह व्यक्त किया गया है। जिस पर धारा 102 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत धान जप्त किया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.