July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* राजस्व विभाग में बचे हैं गिनती के कर्मी
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिला नगर निगम में अधिकारियों व कर्मचारियों की बेहद कमी हो गयी है। निगम के राजस्व विभाग में अब गिनती के ही कर्मी बच गए हैं। राजस्व निरीक्षक से लेकर सहायक राजस्व निरीक्षक के पद रिक्त हैं। नियमत: हर वार्ड में एक कर्मी राजस्व वसूली के लिए होना चाहिए, ताकि अतिक्रमण पर नजर और राजस्व की वसूली तरीके से हो सके, लेकिन कर्मी नहीं होने से शिकायतें लगातार बढ़ रही है।
निगम में जो हैं उनमें वरिष्ठता को लेकर विवाद चलता रहा है। इस पर लगाम लगाते हुए निगम ने पहले प्रारंभिक सूची जारी की। सूची में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, लिपिक, राजस्व और सफाई के इंस्पेक्टरों में वरिष्ठता के क्रम में नाम तय किए गए हैं। इधर अधिकांश अधिकारी या फिर कर्मचारी जिनकी वरिष्ठता सबसे ऊपर है, लेकिन तबादले के चलते दूसरे निगम में सेवा दे रहे हैं। ऐसे में उनके जूनियर अधिकारी वर्तमान में निगम में वरिष्ठता के पद पर हैं। लगातार अधिकारियों के तबादले के बाद निगम में और भी अफसरों की कमी हो गई है। नगर निगम में अधिकारियों व कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची आचार संहिता लगने के ठीक पहले जारी की गई थी। अब पदोन्नति इसी सूची के आधार पर होगी। इधर वरिष्ठता सूची जारी होने के बाद सभी पदों पर रिक्त पदों की जानकारी स्पष्ट भी हो गई है।
कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों व कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। तो उधर कई अधिकारियों की मूल पदस्थापना कोरबा निगम में तो है, लेकिन प्रतिनियुक्ति पर अन्य निगम में सेवाएं दे रहे हैं। इधर नियमित कर्मियों की संख्या घट रही है तो दूसरी तरफ प्लेसमेंट कर्मचारियों की संख्या बढ़ रही है। स्वच्छता शाखा में नियमित कर्मी सबसे कम है। नियमित सफाई कर्मी आधे से भी कम हो चुके हैं। ठेका सफाई कर्मी और प्लेसमेंट में रखे सफाई कर्मियों के भरोसे काम हो रहा है। कुछ वर्ष पूर्व ही नियमित भर्ती में रोक लगा दी गई थी। इसके बाद से भर्तियां नहीं हो सकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.