भाजपा ने मनाया वीर बाल दिवस,गीदम समेत समस्त मण्डल में भी संपन्न हुआ कार्यक्रम,विधायक चैतराम अटामी रहे मौजूद





त्रिनेत्र टाइम्स राहुल दंतेवाड़ा गीदम वीर बालक दिवस के रूप में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाया गया | वीर बालक दिवस के अवसर पर भाजपा गीदम मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता जावंगा स्थित आस्था गुरुकुल में बच्चो से मिलने विधायक चैतराम अटामी के साथ पहुंचे | विधायक चैतराम अटामी ने कहा की सिख धर्म के दसवें गुरु गुरुगोविन्द सिंह के प्रकाश पर्व 09 जनवरी 2022 को विश्व के लोकप्रिय एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत को याद करते हुए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जायेगा इसी तारतम्य में आज वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया |
इसके साथ ही ऑडिटोरियम दंतेवाड़ा,लाइब्रेरी दंतेवाड़ा,गायत्री परिवार में भूमि पूजन एवं प्राण प्रतिष्ठा दिवस कार्यक्रम और आदिवासी हल्बा समाज बस्तर महासभा शक्ति दिवस समारोह मैलावाडा पहुँच शामिल हुए विधायक चैतराम अटामी | भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश कश्यप ने कहा की साहिबजादो की बेमिसाल शहादत के प्रति श्रद्धांजलि देने के लिए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है | इस कार्यक्रम में राजेश कश्यप,राकेश कुशवाहा, दीपक बाजपेई,मनीष सुराना,बुधरी ताती,जसवीर नेगी,अंति वेक,श्रीकांत राव,उरदो ठाकुर,अजय अवस्थी,दिनेश कौशल,राजेंद्र स्वाई,रजनीश सुराना,शम्भू वट्टी, राजेश सुराना अजय नागेश अनीश जॉर्ज,आदर्श ओसवाल,चंदन राय एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

