July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ऑटो मोबाईल के क्षेत्र में ’’ कृष्णा ग्रुप ’’ एक जाना पहचाना नाम है जिसके छत्तीसगढ़ एवं उडीसा में अनेकों शाखाएॅ है। कृष्णा ग्रुप मात्र एक व्यवसायिक संस्था ही नही है अपितु इस ग्रुप के द्वारा समय समय पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो का भी आयोजन किया जाता है।

इसी तारतम्य में दिनॉक 25 दिसम्बर 2023 दिन सोमवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मा. श्री अटलबिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिवस के अवसर पर एवं कृष्णा ग्रुप के चेयरमेन व डायरेक्टर अशोक मोदी एवं राजा मोदी जी की बहन श्यामा टिबडेवाल जी का भी जन्मदिन होने के उपलक्ष्य में उनके द्वारा अपने संस्था में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को कम्बल वितरित किया गया, विदित हो कि उनके द्वारा यह कार्य प्रतिवर्ष किया जाता है।

कृष्णा ग्रुप के चेयरमेन अशोक मोदी एवं डायरेक्टर राजा मोदी के द्वारा अपने संस्था के सदस्यों को भीषण ठंड़ से राहत दिलाने के इस सामाजिक कार्य की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.