May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार कोरबा अंचल पहुंचे लखनलाल देवांगन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कोरबा जिले के छोटे से छोटे कार्यकर्ता और आम जनता का मैं बहुत आभारी हूं। जगह-जगह स्वागत में जिस तरह से जनसैलाब उमड़ रहा है, उसके लिए मेरे पास शब्द नहीं है। कोरबा की जनता ने इस बार कोरबा विधानसभा में कमल का फूल खिलाया हैं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रीमंडल का विस्तार कर मुझे भी इस मंत्रीमंडल में शामिल किया। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूँ।

उन्होंने आगे कहा की आने वाले दिनों में जो भी विभाग मुझे मिलेगा। उस पर बेहतर ढंग से काम करूंगा, कोरबा जिले के चारों विधानसभा के समग्र विकास के लिए मेरा पूरा प्रयास होगा, घोषणा पत्र के कई बिंदू पर मुख्यमंत्री ने स्वीकृति भी दे दी है। किसानों को दो साल का बोनस 25 दिसंबर को दिया जाएगा। प्रधानमंत्री कि योजना को लाभ ज्यादा से ज्यादा प्रदेश के लोगों को मिलेगा, प्रदेश में अब भ्रष्टाचार मुक्त कार्य होंगे, जितने भी घोषणा किए गए थे उसके हर बिंदू का पालन होगा।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.