July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा वनमंडल अंतर्गत कुदमुरा रेंज के ग्राम तौलीपाली में बीती रात चमरीन बाई के घर मे करीबन 11 बजे रात को दंतेल हाथी ने घर को बुरी तरह तोड़ दिया है दीवाल तोड़कर हाथी ने घर पर रखे धान को अपने सुंड से धान के बोरे को बाहर निकाला और आगन मे फेंक फेंक कर खा गया,

चमरीन बाई ने बताया घर मे तोड़ फोड़ किया और लगभग तीन कट्टा धान को खाया है और खाने के बाद एक कट्टा धान को सागौन बाड़ी के उसपार लगभग 200 मीटर दूर ले गया और खा के छोड़ दिया,

बड़ी मुश्किल से हमारे परिवार का जान बचा है मौके पर ग्रामीण हाथी को भगाने मे मदत नही करते तो सायद हम जीवित नही रहते, ग्रामीणों ने मौके मे आये और हाथी को भगाकर हमारी मदत किये है ।।

मेनरोड़ में तिरत लाल के दीवाल को तोड़ते हुए मालिक राम के घर को तोड़ दिया है जिसमे तीनो घर का नुकसान हुआ है।

आपको बता दें कि कई दिनों से आसपास के गाव में और तौलीपाली मे हाथियों का झुण्ड उत्पात मचा रहा है रात 8 बजे के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है,साम होते हि हाथी अपने दल के साथ गांव के किनारे पहुंच जाते है जिससे गाव वाले में खलबली मची हुई है।।

हाथी के हमले से छतिग्रस्त मकान मालिकों ने विभाग से उचित मुवावजे कि मांग किये है।

मौके मे पहुंच कर कुदमुरा रेंज कि टीम ने पंचनामा कर कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.