साय ने PM नरेंद्र मोदी से की सौजन्य भेंट…छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याण की योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर सौजन्य मुलाकात की । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याण की योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में निश्चित ही भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में सेवा, सुशासन, जन-कल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
इस अवसर पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव व श्री विजय शर्मा भी साथ में थे |







