July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का कोरबा प्रवास शनिवार को होगा। वह अपने निजी निवास कचना (रायपुर) से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे जहां पर प्रात: 11 बजे हिंदू चौक बिलासपुर में स्वागत सत्कार होगा। इसके पश्चात् नेहरू चौक में आतिशबाजी होगी। दोपहर 12.30 बजे पाली आगमन होगा जहां जनपद कार्यालय के सामने स्वागत सत्कार होगा। 1 बजे चैतमा के बाद कटघोरा आगमन होगा, जहां 1.30 बजे उनका स्वागत सत्कार कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाएगा। देवांगन 2 बजे छुरी पहुंचेंगे। इसके बाद एनटीपीसी में गेट में उनका स्वागत होगा। 2.30 बजे दरी बस स्टैंड में कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। उसके बाद 3.15 बजे कोहड़िया चौक में स्वागत सत्कार होगा। इसके बाद शाम 4 बजे अप्पू गार्डन के पास स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 4.30 बजे देवांगन का ट्रांसपोर्ट नगर चौक में जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपुर स्वागत किया जाएगा। यहां से खुली गाड़ी में आभार रैली प्रारंभ होगी, जो सीतामढ़ी चौक में समाप्त होगी। मीडिया प्रभारी मीडिया मनोज ठाकुर ने बताया कि मंत्री देवांगन के कोरबा प्रवास को लेकर के कार्यकर्ताओं सहित आम जनता में खासा उत्साह है। स्वागत रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जुट गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.