कोरबा शहर विधायक लखनलाल देवांगन के समर्थकों ने मंत्री बनने की घोषणा के बाद किया रायपुर में उनका भव्य स्वागत
1 min read




* समर्थकों में खासा उत्साह
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा प्रदेश के राज भवन मे शहर विधायक लखनलाल देवांगन ने द्वारा मंत्री पद का कार्यभार ग्रहण करते ही बधाई देने वालो का तांता लग गया। सैकडो की संख्या में कोरबा से रायपुर पहुंचे समर्थको ने लखनलाल देवांगन को फुलमाला से लाद दिया। यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।
श्री देवांगन राज भवन से मंत्रालय पहुंचे जहा पर उन्होने मंत्री मंडल के बैठक में हिस्सा लिया इसके बाद वे अपने निज निवास स्थान कचना पहुंचे जहां पर फिर से उनके स्वागत-सत्कार का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। श्री देवांगन शनिवार को सुबह रायपुर से कोरबा के लिए रवाना होंगे। उनके मंत्री बनने के बाद प्रथम शहर आगमन को खास बनाने समर्थकों ने तैयारी शुरू कर दी है।







