June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स अंबिकापुर छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही सरगुजा जिले के मैनपाट में कांग्रेसी नेताओं सहित अन्य लोगों द्वारा शासकीय जमीनों को अपने नाम पर करा लेने के फर्जीवाड़ा की शिकायत के बाद कलेक्टर कुंदन कुमार बेदखली का आदेश जारी कर आरआई और पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

 

जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के मैनपाट के ग्राम उरंगा, बरिमा सहित कमलेश्वरपुर की शासकीय जमीन को अपने नाम करने काे लेकर ग्रामीणों ने कई बार जनदर्शन सहित कलेक्टर से मुलाकात कर शिकायत की थी, लेकिन कांग्रेसी नेताओं द्वारा फर्जीवाड़ा किए जाने की वजह से कोई कार्यवाहीं नहीं हो सकी। जमीन माफियाओं ने स्कूल और खेल मैदान सहित जंगल की जमीन तक को अपने नाम कर लिया था।

 

 

इस मामले में सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि 3 महीना पूर्व शिकायतों की जांच की गई, जिसमें कब्जाधारियों द्वारा किसी भी तरह का कोई प्रमाण नहीं दिखाया गया। इसके बाद 112 एकड़ की जमीन को शासकीय मद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इस मामले में शामिल 3 पटवारी और 2 आरआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.