August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के वन मंडल कटघोरा में हाथियो का आतंक बदस्तूर जारी है। यहां के एतमा नगर, जडगा व केंदई रेंज में बड़ी संख्या में हाथियो का झूंड विचरण कर रहा है। झूंड में शामिल दो दंतैल हाथी अलग हो कर जडगा रेंज के घूमानी डांड पहुंच गए और वहां घर के आंगन मे सो रहे वृद्ध दंपत्ति को घेर लिया।
क्षेत्र में मौजूद हाथियो की निगरानी के लिए तैनात वन कर्मियो को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होनें तत्काल मौके पर पहुंचकर आग जलाकर हाथियो को न केवल खदेड़ा बल्कि वृद्ध दंपत्ति को घेरे से बाहर निकाल कर सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाया। बताया जा रहा हैं कि भगवान सिंह गोड उम्र लगभग 80 वर्ष अपनी पत्नी के साथ आंगन में सोया हुआ था, पास ही स्थित खलिहान में उसका धान भी रखा हुआ था। धान की सुगंध पाकर दंतैल हाथी वहां पहुंच गए और खलिहान में रखे धान को खाने के बाद आंगन में सो रहे वृद्ध दंपत्ति को घेर लगभग सौ मीटर की दूरी से हमला करने की फिराक में थे।
तभी क्षेत्र में ड्यूटी में तैनात वन कर्मी शारदा प्रसाद शर्मा व उसके साथियो को इसकी जानकारी लग गई। तत्काल वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पहले दंतैल को आग के साहरे खदेड़ा, तत्पश्चात वृद्ध दंपत्ति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा वन कर्मियो द्वारा मामले में सक्रियता दिखाए जाने से दंपत्ति की जान बच गई। जडगा रेंज के ही पचरा बस्ती में भी एक अन्य दंतैल के रात में पहुंचने तथा एक ग्रामीण के घर में घूस जाने की सूचना भी जैसे ही इस टीम को मिली। टीम ने तत्काल वहां भी पहुंचकर दंतैल को खदेड़ा और मकान को क्षतिग्रस्त होने से बचा लिया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.