August 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा जिलान्तर्गत 13 दिसंबर को महाप्रबंधक कोरबा क्षेत्र दीपक पंड्या की उपस्थिति में क्षेत्रीय संयुक्त सलाहकार समिति की आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें 20 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन कोरबा क्षेत्र के लॉन टेनिस ग्राउंड में होना सुनिश्चित किया गया है।
उपरोक्त संदर्भ में उसके बेहतर संपादन हेतु बैठक रखी गई जिसमें संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें। साथ ही महाप्रबंधक कोरबा क्षेत्र में भी बेहतर आयोजन कैसे किया जाए उस पर अपनी राय एवं सुझाव रखें। उपरोक्त बैठक में कोरबा क्षेत्र के समस्त विभाग अध्यक्ष मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
जिसमें श्रम संघो की ओर से सर्वश्री दीपेश मिश्रा, मोहन सिंह प्रधान, अशोक सूर्यवंशी, अनूप सरकार, संदीप राय, राजगोपाल सिंह, संजय सिंह, सुरेंद्र पांडेय सहित क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक उपस्थित रहे। वार्ता का संचालन कार्मिक प्रबंधक के.पी. सिंह के द्वारा किया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.