June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा जिले के डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व में 4 दिसम्बर को “औद्योगिक संरक्षा दिवस” व 4 से 11 दिसम्बर 2023 तक “औद्योगिक संरक्षा सप्ताह” के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का समापन मुख्य अभियंता डाॅ. हेमंत सचदेवा के अध्यक्षता एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता अंजना कुजुर, राजेश्वरी रावत, आशीष श्रीवास्तव, संजीव कंसल एवं एल.एन. सूर्यवंशी के गरिमामय आतिथ्य में किया गया।
मुख्य अतिथि डाॅ. सचदेवा द्वारा इस अवसर पर उद्योग में संरक्षा की अपरिहार्यता का उल्लेख कर संरक्षा को जीवन का अंग बनाने हेतु आव्हान किया। उन्होने इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षा के नियमों के पालन करने से औद्योगिक दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। डाॅ. सचदेवा ने कविता की चंद लाईनों के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सूरक्षा की संक्षिप्त जानकारी दीं।
इस अवसर पर डाॅ. सचदेवा ने “औद्योगिक सुरक्षा सप्ताह” के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किये, कार्यक्रम का संचालन संरक्षा अधिकारी सुमन सोमानी द्वारा किया गया एवं अधी. अभियंता (संरंक्षा) आर.पी. टण्डंन द्वारा आभार व्यक्त किया गया। सुरक्षा सप्ताह के समूचे आयोजन में मुख्य संरक्षा अधिकारी टी.पी. सिंह, संरक्षा अधिकारी सुमन सोमानी, अग्नि एवं सुरक्षा अधिकारी प्रकाश देवांगन एवं एस.के. डेविड, विनय कुमार नेताम, महिपाल कैवर्त सहित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.