May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नेशनल हाईवे पर पहुंचे हाथी, आवागमन हुआ बाधित

कोरबा। कटघोरा वनमंडल में हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। ऐतमानगर रेंज के अलग-अलग क्षेत्रों में 60 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस बीच बीती रात कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरसिया के पास एक हाथी सड़क के बीचों-बीच आ गया। बीच सड़क पर हाथी के आ जाने से मार्ग के दोनों तरफ अवागमन रुक गया। करीब दस मिनट तक हाथी बीच सड़क पर ही था। सड़क के बीच हाथी के मौजूद होने की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ दिया। तब जाकर आवागमन शुरू हो सका।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.