भाजपा नव निर्वाचित विधायक चैतराम अटामी का बारसूर में भी हुआ भव्य स्वागत,समर्थक व कार्यकर्ताओ ने अपने लाड़ले विधायक को लडू से तौला
1 min read


Trinetra Times Rahul दंतेवाड़ा विधानसभा के नव निर्वाचित भाजपा विधायक चैतराम अटामी आज ऐतिहासिक नगरी बारसूर पहुंचे जहा सर्वप्रथम उन्होंने अपनी धर्मपत्नी मलिका अटामी के साथ माता सोनादाई मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया | बारसूर पहुंचने पर समर्थको व कार्यकर्ताओ ने जगह जगह आतिशबाजी कर एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया | भाजपा बारसूर मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने विधायक चैतराम अटामी से मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट कर जीत की बधाई दी | विधायक चैतराम अटामी ने धन्यवाद् देते हुए कहा की आप सभी लोगो के प्यार एवं अपार समर्थन के कारण ये ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है | इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री द्वय संतोष गुप्ता,धीरेन्द्र प्रताप,बारसूर मण्डल प्रभारी सत्यनारायण महापात्र,बारसूर मण्डल अध्यक्ष भुवनेश्वर भारद्वाज,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला विनय नाग,जिला उपाध्यक्ष सत्यजीत चौहान,जसवीर नेगी,गीदम जनपद अध्यक्ष अंति वेक,जिला मीडिया प्रभारी राहुल असरानी,मुन्ना मरकाम,बारसूर नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश्वर पुजारी,उपाध्यक्ष बद्रीनाथ पुजारी,राजन महेश्वरी,सरपंच संध्या शुक्ला,कामो कुंजाम,कृष्णकांत शिवहरे,जितेंद्र वट्टी,उरदो ठाकुर,मोहन ठाकुर,रवि भदौरिया,योगेश शुक्ला,किरण,कमल ठाकुर,पुष्पा,पंडित,राजेश नाग एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए |
