June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा,   रायपुर के बाद अब कोरबा में भी पुलिस, आबकारी और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा शराब दुकानों के पास संचालित किए जाने वाले अवैध चखना सेंटरों पर कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस और प्रशासन का तोड़ू दस्ता रामपुर शराब दुकान के पास पहुंचा जहां अवैध रुप से संचालित होने वाले चखना सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें तोड़ दिया गया। इस दौरान प्रभावितों ने एकत्रित हो प्रशासन की इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन ने उनकी एक न सुनी और सभी चखना सेंटरों को तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.