June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कांकेर। कांकेर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक आशाराम नेताम ने आज अपने गृहग्राम बेवरती के साहू सदन भवन में जनता की समस्याओं के समाधान व भेंट-मुलाकात के लिए अस्थाई विधायक कार्यालय “अंगना” का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बोलते हुए उन्होने सर्वप्रथम कांकेर विधानसभा, अपने गृहग्रमा की जनता व भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं तथा चुनाव में भाजपा के लिए प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से कार्य करने वाले लोगों का धन्यवाद, अभिवादन किया।
नवनिर्वाचित विधायक आशाराम ने कहा कि यह जीत सिर्फ आशाराम नेताम की जीत नही है बल्कि हर उस व्यक्ति, कार्यकर्ता की जीत है जिन्होने आशाराम बनकर चुनाव में कार्य किया। अपने बारे में बोलते हुए उन्होने कहा कि मै एक गरीब, किसान परिवार का बेटा हूं जो संघर्ष करके यहां तक पहूंचा है। मैने शून्य से शुरूआत की। गरीब होते हूए भी मै कभी गलत रास्ते पर नही चला और न ही नशे की ओर गया। श्री नेताम ने भारतीय जनता पार्टी परिवार का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा ने मुझ छोटे से कार्यकर्ता को आज विधानसभा का प्रतिनिधि बनाया है उसके लिए मैं पार्टी को कोटि-कोटि नमन करता हूं। आज मैने जो भी मुकाम हासिल लिया है पार्टी की बदौलत किया है । उन्होने गांव के सियान पीला राम को याद करते हुए उनका धन्यवाद किया कि उन्ही के मार्गदर्शन में मैने भाजपा से राजनीति में कदम रखा। भाजपा मेरी पहचान है ।
आशाराम नेताम ने कहा कि मैने आज जो कार्यालय अंगना खोला है वो जनता के लिए है । क्षेत्र की जनता अपनी समस्याओं, परेशानी को लेकर मुझसे आसानी से मिल सकता है। मै हमेशा जनता की आशा बनकर खड़ा रहूंगा। जनता के सुख-दुख में उनके साथ रहूंगा। जो भी मेरे कार्यालय में रोते हुए आये मेरी हार्दिक इच्छा है कि वो मुस्कराते हुए जाये । श्री नेताम ने कहा कि मैं नेता नही बल्कि जनता का सेवक बनकर रहुंगा। क्षेत्र की जनता के सहयोग से हम सब मिलकर विकास की नई गाथा लिखेंगे।
उन्होने क्षेत्र के युवाओं से नशे व गलत कामों से दूर रहकर समाज केे विकास में योगदान देने की अपील की। आने वाली पीढ़ी भी पद प्रतिष्ठा पाने के लिए कार्य करे ऐसी मेरी इच्छा है । अंत में श्री नेताम ने कहा कि चुनाव के दौरान मेरे आचरण, वयवहार या किसी बात से किसी को ठेस पहूंची हो तो मै उसके लिए क्षमा मांगता हूं। कार्यक्रम का संचालन कन्हैया उसेन्डी ने किया।
विधायक कार्यालय अंगना के उदघाटन अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री महेश जैन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत मटियारा, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, जिला उपाध्यक्ष राजीवलोचन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजा देवनानी, जिला मीडिया प्रभारी निपेन्द्र पटेल, मण्डल अध्यक्ष पंचू राम नायक, महामंत्री लोकेश्वर सेन, विवेक परते, मोनू गुप्ता, गौरव शास्त्री, श्रद्धेश चौहान, ग्राम बेवरती सरपंच व नवनिर्वाचित विधायक की धर्मपत्नी सुरेखा नेताम, मनेसिंह कावड़े, हरि राम साहू, हेमल साहू, लखन नेताम, पीला राम नेताम, झाड़ुराम नेताम, सियाराम नेताम, फूल सिंह साहू, नारायण साहू, ठाकुर राम, सहित बेवरती व अन्य ग्राम के ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.