June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में मॉ श्री राणीसती दादी जी का मंगसिर नवमीं उत्सव दिनॉक 06.12.2023 दिन बुधवार को धूमधाम से मनााया जायेगा।

इस दिन मंदिर में दादी जी का अलौकिक श्रृंगार किया जायेगा, ज्योत जगाई जायेगी एवं मंदिर में दोपहर 3.00 बजे से सायं 7.00 बजे तक श्री राणीसती दादी चरित मानस का संगीतमय भव्य मंगलपाठ श्रीमती लीना अग्रवाल एंड पार्टी कोरबा के द्वारा किया जायेगा। इस हेतु मंदिर में पंजीयन प्रारम्भ है एवं इस मंगलपाठ में जो भी भक्त महिलॉए शामिल होना चाहती है वे अपना पंजीयन शीघ्र ही मंदिर में करवा सकती है।

मंगलपाठ के समापन के पश्चात सायं 7.00 बजे भगवान को 56 भोग लगाया जायेगा तथा सायं 7.30 बजे महाआरती की जायेगी एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा।

श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ने समस्त दादी भक्तों से सविनय आग्रह किया है कि दिनॉक 6 दिसम्बर 2023 को मंगसिर नवमीं उत्सव पर आयोजित भव्य संगीतमय मंगलपाठ पर अधिक से अधिक की संख्या में सह परिवार मंदिर पधारकर उत्सव का पुण्य लाभ अर्जित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.