June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

कोरबा: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम चौंकाने वाले थे । सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी का जिस तरह से जनता ने सफाई किया, उससे न केवल भाजपाई चकित नजर आए, बल्कि यह संदेश भी दिया गया की जनता से बढ़कर कोई नहीं है यही कारण है कि कोरबा को जीतने के बाद भाजपा नेता विकास महतो ने  पत्रकारों से चर्चा की विकास महतो ने इस जीत के पीछे भाजपा की संगठनात्मक रूप से कार्य करने की क्षमता को कारण बताया विकास महत्व का कहना था कि कोरोना कल में भी भाजपाई काफी सक्रिय रहे लोगों के बीच जाकर लगातार जनसंपर्क करते  रहे यही कारण है कि विपक्ष में रही भाजपा अब सत्ता में आ गई है।

विकास महतो का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामले में कोरबा जयसिंह अग्रवाल और भूपेश बघेल को निश्चित तौर पर अवार्ड मिलना चाहिए ।छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह से भ्रष्टाचार हुए हैं यही कारण है कि 15 सीटों पर सिमटी भाजपा अब सत्ता पर आ गई है। पत्रकार वार्ता के दौरान  महतो ने और भी कई प्रश्नों के जवाब दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.