July 31, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


अज्ञात लोग अज्ञात शवदाह कर हुए फरार
पुलिस में की गयी शिकायत
कोरबा अंचल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सीतामढ़ी मोती सागर पर स्थित मुक्तिधाम से एक अजीबो गरीबों मामला सामने आया हैं बताया जा रहा हैं की यहाँ रात्रि लगभग 8 बजे अज्ञात लोगों द्वारा एक अज्ञात शव का दाह कर फरार हो गए हैं।
रामसजीवन केन जो वहा की चौकीदारी करता हैं ने बताया कि वह 19 नवंबर को रात्रि लगभग 8:00 बजे वह रात में खाना खाने सीतामढ़ी शनिमंदिर स्थित अपने घर गया था, जब खाना खाकर वापस आया तो देखा कि किन्ही अज्ञात लोगों द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति की शव दहन किया गया हैं। जबकि मुक्तिधाम प्रवेश मेन गेट में ताला लगा था। चौकीदार को समझ नहीं आया कि आखिर लोग आए तो कहां से आए। जिसकी जानकारी चौकीदार ने वार्ड पार्षद को दी और अस्थि लेने आने का इंतजार करने लगा। लेकिन आज तक भी कोई अस्थि लेने नहीं आया जिससे मामला को संदिग्ध मानते हुए, वार्ड पार्षद और चौकीदार ने पूरे मामले की पुलिस में शिकायत कर जांच की मांग की है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.