July 31, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा जिले में दुर्घटनायें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन यहां कई लोग बड़े हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे ही एक और बड़ी घटना सामने आई है। यहां राखड़ से भरी ट्रेलर की चपेट में आने से शिक्षाकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई हैं। यह पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत झगरहा मुख्य मार्ग की हैं।
जानकारी के मुताबिक मृतिका 29 वर्षीय रोशनी बंजारे बुंदेली स्थित प्राथमिक शाला स्कूल में पदस्थ थी। रोशनी बंजारे बालको निवासी थी। वह अपनी ड्यूटी कर घर को लौट रही थी तभी झगरहा मुख्य मार्ग के पास राखड़ से भरी एक ट्रेलर ने उसे अपने चपेट में ले लिया, हादसे में उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद आसपास के लोगों के भीड़ जाम हो गई, वाहनों की भी लगी लंबी कतार लग गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की कार्यवाही कर रही हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.