April 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रतिवर्षांनुसार इस वर्ष भी श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा में दिनॉक 24.11.2023 दिन शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी को खाटू नरेश श्री श्याम जी का 5186 वॉ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। विदित हो कि इस दिन खाटू धाम मेें विशाल मेला लगता है जिसमें देश भर से 20 लाख से अधिक लोग आते है।
इस अवसर पर इस दिन श्री सप्तदेव मंदिर में दोपहर 2ः00 बजे से सायं 7ः00 बजे तक श्रीमती लीना अग्रवाल एंड पार्टी कोरबा के द्वारा श्री श्याम जी का भव्य संगीतमय अखण्ड ज्योत पाठ किया जायेगा तत्पश्चात् भगवान को सायं 7.00 बजे 56 भोग लगाकर महाआरती की जायेगी एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा।

श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ने समस्त भक्तजनों से आग्रह किया है कि इस दिन मंदिर सह-परिवार अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का पुण्य लाभ अर्जित करें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.