March 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा  जिले में भी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हुए 18 दिन हो चुके है। 65 केंद्रों में से अब तक सिर्फ 20 केन्द्रों में ही धान खरीदी की बोहनी हो सकी है। 45 केंद्रों में अभी भी इंतजार है। वनांचल के क्षेत्र में धान कटाई अधिक हुई है। 41 सहकारी समितियों के 65 केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। इस बार किसानों की संख्या 50 हजार से भी अधिक है।
पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक कोरबी केंद्र में महिला किसान लीलावती ने 50 क्विंटल धान बेचकर शुरुआत की। यहां अब तक 122 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। कटघोरा में अभी तक 274 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। इसी तरह छुरी कला, पसान, नुनेरा, रामपुर, पोटापानी, सिरमीना में भी धान की खरीदी शुरू हो चुकी है। बरपाली क्षेत्र में धान की आवक अधिक होती है। लेकिन यहां अभी धान की कटाई चल रही है। अभी तक 20 केंद्रों में 4402 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। अभी उठाव शुरू नहीं हुआ है।
जिला खाद्य अधिकारी जे.के. सिंह ने बताया कि इस महीने के अंत में ही धान खरीदी की रफ्तार बढ़ेगी। इस बार धान की फसल देरी से होने के कारण ही आवक भी देर से ही होगी। टोकन सिस्टम होने के कारण किसानों को परेशान होना भी नहीं पड़ रहा है। किसान घर बैठे ही मोबाइल ऐप पर टोकन ले रहे हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.