July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा  इस बार दीपावली और छठ महापर्व जैसे त्यौहार के बीच चुनावी माहौल भी प्रदेश भर में हैं। त्यौहारी अवधि के कारण यात्री ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। स्लीपर व एसी बोगी में सफर के लिए एक-एक सीट के लिए यात्रियों में मारामारी मची हुई है। कई ट्रेनों में वेटिंग सूची 200 के पार पहुंच गई है। सीटों की यह सूची छठ महापर्व बाद तक बनी हुई है। इस कारण पर्व पर घर जाने को लेकर यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
दीपावली और छठ महापर्व परिवार के साथ मनाने को लेकर लोगों में खासा उत्साह है, लेकिन उनके इस उत्साह पर ट्रेनों की वेटिंग सूची खलल डाल रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटें खाली नहीं है। जिले के सार्वजनिक व निजी कंपनियों में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों को दीपावली व छठ महापर्व पर घर जाने के लिए आरक्षित टिकट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। आरक्षित टिकट काउंटर में भी यात्रियों की लंबी कतार लग रही है। इसमें भी यात्रियों को वेटिंग वाली टिकट लेकर निराशा हाथ लग रही है।
सबसे अधिक वेटिंग बिहार, झारखंड, दिल्ली, कोलकाता, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य प्रांतों की ओर जाने वाली ट्रेनों में है। बिहार की ओर जाने वाली यात्री ट्रेन की वेटिंग सूची 190 से अधिक हो गई है। छठ महापर्व के बाद भी आरक्षित टिकट नहीं मिल रही है। यात्रियों को मजबूरी में अनारक्षित टिकट लेकर आरक्षित होने का इंतजार करना पड़ रहा है। आरक्षण केंद्र का चक्कर काट रहे हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.