July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा कलेक्टर एवं जिला अधिकारी कोरबा सौरभ कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी कोरबा के समन्वय तथा प्राचार्य शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय कोरबा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 4 नवंबर 2023 को महाविद्यालय के स्वीप इकाई के द्वारा कोरबा शहर के कोसाबाड़ी चौक में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत आम नागरिकों को स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्ण तथा प्रलोभन से दूर रहते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने हेतु संदेश दिया गया।

इसी तरह शासकीय जी.बी.कालेज हरदीबाजार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तथा शासकीय स्व.प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय में स्वीप संगोष्ठी का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.