April 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा गोपाल मोदी को बनाया गया ननकीराम कंवर का चुनाव संचालक


कोरबा  भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी को चुनाव संचालक नियुक्त किया है। रामपुर विधानसभा से वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम कंवर चुनाव लड़ रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी केदार कश्यप ने इस आशय की सूचना जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई है। केदार कश्यप ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के 16 विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव संचालकों की घोषणा की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.