July 6, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा कमला नेहरू महाविद्यालय में प्राणीशास्त्र के सहायक प्राध्यापक की माताजी का हुआ निधन-दी गई श्रद्धांजलि


कोरबा शहर में स्थापित कमला नेहरू महाविद्यालय में प्राणीशास्त्र के सहायक प्राध्यापक वेदव्रत उपाध्याय की माताजी कालिंद्री देवी (62 वर्ष) पति तारकेश्वर प्रसाद उपाध्याय (साजापाली वाले) का आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार अकलतरा स्थित स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
* कमला नेहरु कॉलेज में दी गई मौन श्रद्धांजली
कमला नेहरू महाविद्यालय में प्राणीशास्त्र के सहायक प्राध्यापक वेदव्रत उपाध्याय की माताजी श्रीमती कालिंद्री देवी (62 वर्ष) पति तारकेश्वर प्रसाद उपाध्याय का अकलतरा स्थित आवास में आकस्मिक निधन पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्राचार्य कक्ष के सामने शोक सभा रखी गई। महाविद्यालय के समस्त अकादमिक व कार्यालयीन कर्मियों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक की इस घड़ी में साथ रहते हुए महाविद्यालय परिवार ने शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर, प्राध्यापक-सहायक प्राध्यापक एवं कर्मियों समेत समस्त महाविद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.