August 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 26 अभ्यर्थियों ने लिए नामांकन पत्र

1 min read


नामांकन पत्र प्राप्त करने का पहला दिन
कोरबा  विधानसभा निर्वाचन 2023 के संदर्भ में कोरबा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रथम दिन नामांकन की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई। प्रथम दिन कुल 26 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे। प्रथम दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-20 रामपुर के लिए 06, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-21 कोरबा के लिए 10, क्रमांक-22 कटघोरा के लिए 09 तथा विधानसभा क्रमांक-23 पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के लिए 01 नाम निर्देशन पत्र अभ्यर्थियों द्वारा लिया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार की देखरेख तथा दिशा निर्देशन में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नामांकन प्रक्रिया की कार्यवाही प्रारंभ की गई। नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन कुल 26 नाम निर्देशन पत्र निर्वाचन कार्यालय से इच्छुक अभ्यर्थियों ने क्रय किया। प्रथम दिन को नाम-निर्देशन जमा करने वाले की संख्या निरंक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.