रामपुर विधानसभा के सुदूर ग्रामो में बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां






कोरबा ननकीराम कंवर ने प्रारंभ किया जनसंपर्क

कोरबा जिलान्तर्गत रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात विधायक ननकीराम कंवर ने सघन जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया है। सुदूर ग्राम श्यांग, अमलड़िहा, मदनपुर, कोल्गा में दर्शन करने के बाद धुआंधार जनसंपर्क किया।
ग्राम केसला में कर्मा कार्यक्रम मे पहुंच कर क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क किया जहां मांदर की थाप में कर्मा पार्टी के लोगों के साथ ननकीराम कंवर भी थिरकते और नाचते नजर आए। लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
ननकी राम कंवर ने लोगो को नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धि से अवगत कराया। ननकी राम कंवर ने चुनाव जीतने के बाद भाजपा की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि गरीबों को जो हक मिलना चाहिए उन सभी कार्यों को तत्काल किया जाएगा। कार्यक्रम मे क्षेत्रीय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ ग्रामीणो ने एक स्वर में ननकीराम कंवर को भाजपा से टिकट मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुये पूर्ण समर्थन का वादा किया।
ननकी राम कंवर ने ग्राम सोनगुढा, धनगांव, कछार,कोडिया घाट, पोड़ीखोहा, कोसगाई में जनसंपर्क किया। यहां लोगों ने ननकीराम कंवर का स्वागत किया और उन्हें ऐतिहासिक वोटों से चुनाव जीतने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने ननकीराम को अपनी समस्या से अवगत करायाजिस पर ननकीराम कंवर ने कहा कि हमारी सरकार आते ही सभी समस्याओ का निराकरण किया जाएगा।





