March 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा  बारिश थमते ही कोरबा जिले में हीरा तस्कर सक्रिय हो गए हैं। 31 नग हीरे के साथ कोरबा तस्कर को गरियाबंद पुलिस ने घेराबंदी कर तस्कर को पकड़ा और सलाखों के पीछे भेज दिया है। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बारिश थमते ही पायलीखंड का हीरा बाहर आने लगता है। चूंकि बारिश के दरम्यान आवाजाही बंद हो जाती है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस व मुखबिर की नजर बनी रहती है। इनसे बच कर बारिश थमते ही बाहरी तस्कर अंदरूनी इलाके से हीरे एकत्र करने पहुंच जाते हैं। मैनपुर पुलिस ने कोरबा जिले के बालको इलाके में रहने वाले कथित आरोपी को 31 नग हीरे के साथ गिरफ्तार किया है। मैनपुर थाना प्रभारी शिव शंकर ने बताया कि कथित आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.