March 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा वनमंडल में केंदई वन परिक्षेत्र के ग्राम चोड़धवा में लगभग शाम 7 बजे कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में हाथियों के झुंड को सड़क पार करते देखा गया। इस दौरान मार्ग के दोनों छोर में आवागमन आधे घंटे तक बाधित रहा। 45 की संख्या में हाथियों के निकटवर्ती जंगल में डेरा डालने से ग्रामीणों भय बना हुआ है। दल में हाथियों के कई छोटे बच्चे भी शामिल बताये जा रहे हैं।
हाथियों का विचरण इस क्षेत्र में लगातार बना हुआ है। जिस तादाद में हाथियों की संख्या वन क्षेत्र में बढ़ रही है उसकी तुलना में सुरक्षा के उपाय नहीं किए जा रहे हैं। रहवासी क्षेत्र में मकान तोड़ने और फसल नुकसान की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.