January 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा  अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षा नेट्टा डिसूजा द्वारा नियुक्त कोरबा लोकसभा प्रभारी डॉ. स्मिता का मुंबई से कोरबा आगमन हो रहा है। अपने प्रवास के दौरान डॉ. स्मिता महिला कांग्रेस पदाधिकारियों, शहर एवं ग्रामीण निर्वाचित नगरीय निकाय और जिला पंचायत, जनपद पंचायत के पदाधिकारियों की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में बैठक लेगी।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने सभी महिला पदाधिकारियों एवं निर्वाचित जन प्रतिनिधियों, पार्षद, जिला, ब्लॉक, वार्ड एवं बुथ पदाधिकारियों से उपस्थित होने की अपील की है। उपरोक्त समस्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता सुरेश कुमार अग्रवाल ने दी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.