March 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


कोरबा  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु वीडियो निगरानी समिति का गठन कर अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-20 रामपुर दल क्रमांक 1 के लिए उप अभियंता नगर पालिका निगम कोरबा विनोद गोंड़ मोबाईल नंबर 83194-36202 व दल क्रमांक 2 उप अभियंता नगर पालिका निगम कोरबा प्रमोद कुमार जगत मोबाईल नंबर 82530-89501 की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-21 कोरबा दल क्रमांक 1 के लिए उप अभियंता लोक निर्माण विभाग कोरबा राहूल चंद्राकर मोबाईल नंबर 90741-15537 व दल क्रमांक 2 हेतु उप अभियंता लोक निर्माण विभाग कोरबा नवीन श्रीवास मोबाईल नंबर 83196-97265, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22 कटघोरा दल क्रमांक 1 के लिए उप अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कोरबा भीमदेव कुरूे मोबाईल नंबर 81035-56444 व दल क्रमांक 2 हेतु उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कोरबा दीपक कुमार साहू मोबाईल नंबर 99079-67211 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-23 पाली-तानाखार दल क्रमांक 1 के लिए उप अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल कोरबा खगेश कुमार आदित्य मोबाईल नंबर 90398-81856 व दल क्रमांक 2 हेतु उप अभियंता जल संसाधन विभाग कोरबा शांतनु श्रीवास मोबाईल नंबर 94061-13650 की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
नियुक्त वीडियो निगरानी समिति के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सरोज महिलांगे वीडियोग्राफी शाखा के नोडल अधिकारी से समन्वय से वीडियोग्राफर की सूची प्राप्त कर व्यय अनुवीक्षण सेल के माध्यम से वीडियोग्राफर की ड्यूटी तय कर प्रत्येक दल प्रतिदिन की रिपोर्ट संबंधित विधानसभा के सहायक व्यय प्रेक्षक को प्रस्तुत करेगें।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.