March 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन के घोषणा होने के बाद से भाजपा प्रवेश करने वाले का क्रम जारी है। राताखार एवं तुलसी नगर के युवाओं ने भाजपा की रीति नीति सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण तथा पूर्व महापौर भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन के कार्यशैली एवं सौम्य उनकी सादगी पूर्ण व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उनके निवास स्थान चारापारा कोहड़िया में पहुंचकर उनकी उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। भाजपा प्रत्याशी ने सभी नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं का गमछा के साथ स्वागत किया। भाजपा प्रवेश करने वालों में केशव प्रसाद साहू, गोपेश साहू, लक्ष्मी नारायण संजय कुमार साहू, घासीराम आदित्य, संजय लहरे, कृष्ण कुमार यादव कृष्णा साहू रामेश्वर आदित्य कार्तिक पटेल नकुल बारेठ संदीप लहरे मायाराम उरांव लकेश्वर कर्ष मुख्य रूप से शामिल हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.