July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा प्लैटिनम जुबली वर्ष के तहत वाई.एच.ए.आई. कोरबा इकाई ने स्वच्छ भारत मिशन में लिया भाग कोरबा

वाई.एच.ए.आई. कोरबा इकाई को 1 अक्टूबर को होने वाले स्वच्छ भारत मिशन में भाग लेने के लिए नगर निगम से पत्र प्राप्त हुआ था। कोरबा इकाई के अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने इसकी जिम्मेदारी ली और संयुक्त कार्यक्रम के लिए टीम का समन्वय किया। टीम द्वारा एक घंटे तक सफाई अभियान चलाया गया।
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में सतीश शुक्ला एवं शैलेन्द्र नामदेव के साथ उपाध्यक्ष डॉ. संजय तिवारी, मनोज मिश्रा, डोलेराम साहू, रीना मिश्रा, विकास नामदेव एवं अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद, अपर आयुक्त कुम्हार, उपायुक्त बी.पी. त्रिवेदी भी उपस्थित थे

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.