July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा महाविद्यालयों में होगी महात्मा गांधी पर आधारित क्विज प्रतियोगिता

1 min read

 


कोरबा  महात्मा गांधी का अहिंसा आंदोलन और उनके पूरे जीवन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। एनएसयूआई ने इसकी पहल की है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी 310 महाविद्यालयो में पढ़ने वाले छात्र-छात्राये 2 अक्टूबर को होने वाली ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। क्विज में महात्मा गांधी पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता और विजेताओं के चयन के तरीके को लेकर जानकारी दी गई है। ऑनलाइन क्विज के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल 30 सितंबर से 2 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक खुला रहेगा। प्रतियोगिता पूरी तरह निशुल्क है। आयोजन का उद्देश्य महात्मा गांधी के बारे में जानकारी देना है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.