July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में एक व्यवसाई को सरेराह पिटाई करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बदमाशों का शहर में जुलूस निकाला गया। मामला एक सप्ताह पुराना है।

 


जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना इलाके के पुराना बस स्टैंड में दुकान चलाने वाले आनंद रैकवार के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की थी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

घटना से नाराज व्यापारी संघ ने कोतवाली थाना में ज्ञापन सौप कर त्वरित कार्रवाई की मांग की थी । जिस पर तत्परता दिखाते हुए कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को न केवल पड़ा बल्कि उनका जुलूस भी निकाला। आरोपियों का नाम में सुभाष विश्वकर्मा, पंकज सोनी और अमर मेहरा बताया जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.