July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा महाराज श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर प्रतियोगिता महाकुंभ का जिले में भी हुआ आगाज

1 min read

 


कोरबा अंचल में महाराज श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में श्री अग्रसेन जयंती समारोह के महाकुंभ का शुभारंभ किया गया।
महाराज श्री अग्रसेन जयंती समारोह प्रतियोगिता का महाकुंभ का शुभारंभ के अवसर पर सर्वप्रथम माता सरस्वती व महाराज अग्रसेन की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर अग्रवाल सभा व सभी सहयोगी सस्थाओं के द्वारा गुब्बारे छोडे गये। आयोजित प्रतियोगिता में सर्वप्रथम प्रतियोगिता में सीनियर क्रिकेट का आयोजन किया गया जिसमें चार टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें अग्रवाल सभा श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, श्री अग्रसेन पब्लिक स्कुल, श्री अग्रसेन गोशाला ने हिस्सा लिया देर रात्रि तक मैच चलता रहा है। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया ने कहा कि श्री अग्रसेन जयंती समारोह प्रतियोगिता महाकुंभ का शुभारंभ किया जा रहा है जिसकी में सभी को बधाई देता हूं तथा अग्रबन्धुओं से अपील करता हूँ की 13 अक्टूबर तक चलने वाली सभी प्रतियोगिताओं में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेवे। अधिक से अधिक सख्या में उपस्थित होकर प्रतियोगिताओं हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियाओं का उत्साह भी बढाये।
अग्रवाल सभा के मीडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 सितम्बर को अग्रवाल नवयुवक मंच द्वारा बैडमिंटन (युगल) प्रतियोगिता श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दोपहर 3 बजे से, अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दोपहर 3ः30 बजे व रस्सी कूद प्रतियोगिता श्री अग्रसेन पब्लिक स्कुल में शाम 4ः00 बजे से आयोजित हैं।
प्रतियोगिता के महाकुंभ के अवसर पर अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष सत्यानारायण बुधिया, राजकुमार अग्रवाल, अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, उपाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, सचिव शिव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, सह सचिव सतीश जालान, राज अग्रवाल, संजय गोयल, प्रह्लाद अग्रवाल, श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, सचिव संजय बुधिया, कोषाध्यक्ष भगवान दास अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती आभा अग्रवाल, सचिव श्रीमती सुमन सिघानिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती सपना केडिया, श्रीमती रेखा अग्रवाल, श्रीमती मीना अग्रवाल, श्रीमती रेखा अग्रवाल, श्री अग्रसेन पब्लिक स्कुल के अध्यक्ष जयराम बंसल राकेश अग्रवाल, श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति के अध्यक्ष नरेश भोपालपुरिया, कोषाध्यक्ष नवल किशोर अग्रवाल, हितेश अग्रवाल, श्री अग्रसेन नवयुवक मंच के अध्यक्ष राहुल सिंघल, विकल्प अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, सचिव अखिलेष अगव्राल, सह सचिव कृष्णा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आयुष अग्रवाल सहित भारी संख्या में अग्रबन्धु उपस्थित थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.