कोरबा बिलासपुर में मिली कोरबा महिला की लाश झाड़ियों के बीच मिला शव




मोबाइल नंबर से हुई पहचान
11 सितंबर से गायब थी महिला
कोरबा बिलासपुर में एक महिला की लाश संदिग्ध हालत में झाड़ियों के बीच मिली है। शव पुराना होने के कारण उसमें से तेज बदबू आ रही हैं, जिसके माध्यम से लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पास से मिले मोबाइल नंबर से उसकी पहचान की है। कोरबा जिले की रहने वाली महिला 11 सितंबर को अपने घर से गायब हुई थी। महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल सका है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
टीआई देवेश सिंह राठौर ने बताया कि ग्राम जाली के पहाड़ी तरफ एक चरवाहा मवेशी चराने गया था। इसी दौरान झाड़ियों के पास तेज बदबू का अहसास हुआ। उसे लगा कि कोई जंगली जानवर की मौत हुई होगी। लेकिन जब लोगों ने इसकी जानकारी जुटाई और आसपास जाकर देखा, तब पता चला कि एक महिला की लाश पड़ी है, जिससे बदबू फैल रही है।
* चरवाहे ने पहले देखा शव
महिला के शव को देख घबरा कर चरवाहा गांव पहुंचा और लोगों को इस घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद सरपंच प्रतिनिधि और कोटवार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
* 11 सितंबर से गायब थी महिला
बताया जा रहा हैं की महिला के चार बच्चे हैं। कुछ समय से वह मानसिक रूप से बीमार थी। वह 11 सितंबर को अपने घरवालों को बताए बिना कहीं चली गई, तब से परेशान परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। महिला का शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजन रतनपुर पहुंच गए। उन्होंने महिला के शव की पहचान की।
पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
टीआई राठौर ने बताया कि महिला के शव की पहचान होने के बाद उसका पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। वह अपने गांव से पहाड़ी व झाड़ियों के बीच कैसे पहुंची। ऐसे कई सवाल है, जिसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होंगी।
