May 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

लेमरु थाना अंतर्गत नाबालिक वाहन चालकों पर लगातार अभियान चाला की जा रही सख्त कार्यवाही

 


कोरबा शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस का ध्यान खासकर नाबालिगों पर ज्यादा है, क्योंकि नाबालिग एक तो बिना लाइसेंस के नियम विरुद्ध वाहन चलाते हैं और दूसरा गलत तरीके से वाहन चलाकर अपनी तो जान जोखिम में डालते ही हैं, इसके साथ ही दूसरों की जिंदगी भी मुसीबत में डाल देते हैं।
कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण के आदेश पर नाबालिक वाहन चालकों एवं उनके अभिभावकों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में लेमरु थाना क्षेत्र में नाबालिक वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बाइक सीज करने की कार्यवाही भी की जा रही है, ताकी भविष्य में नाबालिग बाइक और स्कूटी न चला सकें।
लेमरु थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने कहां की अब तक 11 से अधिक नाबालिक वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है और नाबालिगों के अभिभावकों को बुलाकर उन्हें मोटर वाहन अधिनियम के बारे में जानकारी दी गयी। प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस ओवरलोड, तेज रफ्तार वाहन और नाबालिगों के खिलाफ अभियान चलाकर वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
लेमरु थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा हैं कि “वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी तरह का वाहन न चलाने दें। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग की जाएगी, ताकि नाबालिग बच्चों को सड़कों पर वाहन ले जाने से रोका जा सके। अगर कोई नाबालिग बच्चा किसी दुर्घटना का शिकार होता है तो इसके लिए बच्चे के माता-पिता जिम्मेदार होंगे। माता-पिता पर मामला दर्ज किया जाएगा। हादसे में किसी की मृत्यु होने पर पुलिस बच्चों के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज करेगी। इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, अगर बच्चे को ड्राइविंग लाइसेंस मिल भी जाता है, तो भी उसके 25 साल का होने तक बैन कर दिया जाएगा।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.